बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

रामेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य को लेकर हुआ भूमि पूजन

जिला संवाददाता मनोज कुमार मिश्राचंदौली। जनपद के चहनियां कस्बा स्थित (रामेश्वर महादेव ) शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 91 लाख 44 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हो गया। यह प्रस्ताव पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के पहल पर हुआ। शुक्रवार को

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

जिला संवाददाता मनोज कुमार मिश्रा
चंदौली। जनपद के चहनियां कस्बा स्थित (रामेश्वर महादेव ) शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 91 लाख 44 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हो गया। यह प्रस्ताव पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के पहल पर हुआ। शुक्रवार को चहनियां शिव मंदिर पर इसकी आधारशिला रख भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया गया।

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र मिश्र के पहल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा शिवमंदिर चहनिया बाजार के सुंदरीकरण हेतु लगभग 95 लाख की धनराशि स्वीकृत करायी गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ कराया गया।

सुंदरीकरण के इस कार्य का शुभारंभ विधिवत भूमिपूजन लोगों द्वारा किया गया। इस दौरान योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुंदरीकरण में रात्रि शेड, मुख्य द्वार, बड़ा गेट दो,छोटा गेट,डस्टबीन,स्टोन ब्रेंच,इंटरलॉकिंग,सोलर लाइट,शौचालय आदि का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा आशीष रघुवंशी, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव,गोपाल गुप्ता, डॉ. अजय कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, शिवलाल जायसवाल,जय शंकर जायसवाल,मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगो ने डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले