वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों संग बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। जनपद के धानापुर विकास खंड क्षेत्र मे मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों संग आधा दर्जन गांवों में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इसमें मुरलीपुर, महुजी, पपरौल, प्रहलादपुर, सोनुहली,दिया, प्रसहटा आदि गांव शामिल रहे।मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली।
जनपद के धानापुर विकास खंड क्षेत्र मे मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अधिकारियों संग आधा दर्जन गांवों में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। इसमें मुरलीपुर, महुजी, पपरौल, प्रहलादपुर, सोनुहली,दिया, प्रसहटा आदि गांव शामिल रहे।मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ चौकी रखवाने,भोजन व चिकित्सकीय व्यवस्था उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया।

गंगा नदी में एक सप्ताह से लगातार बढोत्तरी होने से तटवर्ती इलाको में पानी घुस गया है।इससे नदी के किनारे किसानों के फसल व घर बर्बाद हो गए है।गंगा किनारे मुरलीपुर, महुजी, पपरौल, प्रहलादपुर, सोनुहली,दिया, प्रसहटा आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण काफी परेशान हो गए है।किसानों के सामने जीविकोपार्जन के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है।

बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों को आवागमन करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीण मजबूरी में नाव के सहारे जरूरी सामानों को लाने में प्रयोग कर रहे है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह अधिकारियों के साथ बाढ़ पीड़ित इलाकों का निरीक्षण कर हर संभव मदद दिलवाने व देने का आश्वासन दिया।

जबकि अधिकारियों से बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौराकर ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करवाने को निर्देशित किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर,पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली,मृत्युंजय सिंह दीपू, बिंदेश्वरी विषाद, प्रेम निषाद, रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, सुजीत जायसवाल, राणा सिंह. उमा सिंह रहे |

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले