सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तारसर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम - एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार

UP में मंत्रिमंडल के बाद विभागों के बंटवारे में देरी के आसार! दिल्ली दौरे पर CM Yogi

CM YOGI News : अचानक दिल्ली का जाने से बढ़ी सरगर्मी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, May 11, 2026

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में देरी हो सकती है. जी हां सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली रवाना हो रहे हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेता केन्द्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद ही विभागों का बंटवारा करेंगे. इसलिए एक से दो दिन और भी लग सकते हैं.

केन्द्रीय नेतृत्व के साथ दोनों नेताओं क उच्चस्तरीय बैठक होनी है. जिसमें मंत्रिमंडल में विभाग बंटवारे और संगठनात्मक मुद्दों पर चाक्र्हा होगी. यही नहीं विभागों में भी जातीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा. ताकि विपक्षी पार्टियों को कोई मौका न मिले.

सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अचानक दिल्ली जाने से भी यूपी की राजनीति में कयासबाजी और तेज हो गयी है. अबसे पहले दोनों का ऐसे मौकों पर साथ मुश्किल ही रहा है. क्यूंकि मंत्रिमंडल विस्तार लंबे अरसे से टल रहा था. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब इस पर मुहर लग गयी, लेकिन अब विभाग बंटवारा नई पहेली बन गए हैं.

कैबिनेट में कुल 60 मंत्री
रविवार को योगी मंत्रिमंडल में 6 नए सदस्यों की शपथ के साथ ही अब यूपी कैबिनेट में 60 सदस्य हो चुके हैं. माना जा रहा है कि ये सब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश है. ताकि विपक्ष की आलोचनाओं का जबाब दिया जा सके.

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली से वापस आने पर ही विभागों का बंटवारा होना तय है. जबकि इससे पहले आज शाम तक मंत्रालय मिलने की चर्चाएं थीं. इनमें भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय को महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने की चर्चा है. साथ ही कई मंत्रियों के विभाग भी बदलने की चर्चा है. लेकिन अब किसका बदलता है और किसका नहीं? इस पर सभी की निगाहें टिक गयीं हैं.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले