मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

Rahul Gandhi के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- ‘राहुल गांधी को हम महत्वपूर्ण नहीं समझते’

देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि राहुल गांधी को हम महत्वपूर्ण नहीं समझे. जनता पीएम मोदी के साथ है और लगातार 12 साल से उन्हें आशीर्वाद दे रही है.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, May 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारतवासियों से अपील की है कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत की जनता सोने, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल और खाद की बचत करे और विदेश यात्रा से बचे. पीएम मोदी द्वारा हैदराबाद में जनता से की गई यह अपील के चलते अब राजनीतिक पारा हाई हो गया है. खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इस आग्रह का विरोध किया और कहा कि ये जनता के सुझाव नहीं बल्कि सरकार की नाकामी के सबूत हैं.

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की स्पीच का विरोध किए जाने पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक ‘रिजेक्टेड माल’ हैं.

‘राहुल गांधी को हम महत्वपूर्ण नहीं समझते’

मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “देखिए, राहुल गांधी भारत की राजनीति के सबसे रिजेक्टेड माल हैं- ‘रिजेक्टेड बाय ऑल’. उन्हें हर राज्य की जनता ने अस्वीकार किया है. मुझे ऐसा लगता है कि ये लोगों द्वारा रिजेक्ट किया हुआ माल है, लोकतंत्र में जिसको लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है.”

पीएम मोदी के समर्थन में बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “राहुल गांधी जैसे रिजेक्टेड नेताओं को हम महत्व नहीं देते. देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है, उनके पीछे खड़ा है. देश बार-बार पीएम मोदी को आशीर्वाद देता है.”

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले