जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफरजनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफर

कार–बाजा ट्रॉली की भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 27, 2025

Car-Baja trolley collides in a horrific accident, driver killed, three seriously injured

संवाददाता विजय बैठा शिवहर

शिवहर –जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। तरियानी थाना अंतर्गत वासठपुर पुल के समीप बारात से लौट रही एक बीआर कार और सामने से आ रही बाजा ट्रॉली के बीच आमने–सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी जगन्नाथ राम के पुत्र सूरज राम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तरियानी प्रखंड के पोझीया गांव से नागेंद्र साह के पुत्र की बारात मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र स्थित शीतलपट्टी गांव गई थी। बारात से लौटने के दौरान किशनपुर–वासठपुर मार्ग पर तेज रफ्तार में चल रही कार की सामने से आ रही बाजा ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही सूरज राम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सूरज राम विदेश में काम करते थे और वह अगले ही दिन वापस जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा उनकी जान ले गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

कार में सवार अन्य घायलों में फतेहपुर निवासी वीरेंद्र पासवान के पुत्र रवीन कुमार, नारायण राम के पुत्र आशीष कुमार तथा जय किशुन राम के पुत्र विक्की कुमार शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अवर निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे हादसे की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले