पंजाब में Voter List से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे, CM Bhagwant Mann ने BJP को जमकर घेरा - Sweden के बाद अब Norway में भी PM Modi का सम्मान, मिला सर्वोच्च 'Grand Cross' अवॉर्ड - सरकारी स्कूल में कक्षा 05 की छात्रा से प्रधानाचार्य ने अभद्र व्यवहार/छेड़छाड़। - जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रियपंजाब में Voter List से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे, CM Bhagwant Mann ने BJP को जमकर घेरा - Sweden के बाद अब Norway में भी PM Modi का सम्मान, मिला सर्वोच्च 'Grand Cross' अवॉर्ड - सरकारी स्कूल में कक्षा 05 की छात्रा से प्रधानाचार्य ने अभद्र व्यवहार/छेड़छाड़। - जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय

अमित शाह ने राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष रूप से सक्षम लोगों को ‘दिव्यांग’ कहकर उन्हें देखने के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विशेष रूप से सक्षम लोगों को ‘दिव्यांग’ कहकर उन्हें देखने के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया
दिव्यांग शब्द देकर मोदी जी ने सभी दिव्यांगजनों में नए आत्मसम्मान, नई पहचान और आत्मनिर्भर बनने का स्वप्न जगाने का काम किया

जोधपुर : अमित शाह ने आज राजस्थान के जोधपुर में ‘श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय’ के भवन और विधार्थियों के लिए छात्रावास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित और केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन को दिव्यांगों के सेवा कार्यों से जोड़ता है, तो वह अनेक लोगों को प्रेरित भी करता है और लोगों को इस काम के साथ भी जोड़ता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने दिव्यांगो को भी कोई न कोई विशिष्ट शक्ति दी है और उस शक्ति को पहचानकर उनके जीवन को सरल बनाने के भाव को सुशीला जी के जीवन से हज़ारों लोगों ने ग्रहण किया है।
अमित शाह ने कहा कि लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से तीन परियोजनाओं का आज यहां शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संस्था के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुसार यह तीनों परियोजनाओं का काम समय पर पूरा होगा जिससे सैकड़ों बच्चों के जीवन में नया उजियारा आएगा। उन्होंने कहा कि सुशीला जी ने 5 विद्यालयों, दो महाविद्यालयों, नि:शुल्क छात्रावास, भोजन, ऑडियो बुक्स, रिकॉर्डेड लेक्चर्स, ब्रेल प्रिंटिंग प्रेस, स्क्रीन रीडर, कम्प्यूटर लैब और पुस्तकालय के माध्यम से दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के जीवन में ज्ञान और दृष्टि का प्रकाश प्रसारित किया है।
अमित शाह ने कहा कि पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय 2022 में राजस्थान का पहला नेत्रहीन महाविद्यालय बना। जब दिव्यांगों को दया की जगह दिव्यता का प्रतीक मानने की शुरूआत होती है तब सच्चे अर्थों में दिव्यांगजनों के लिए काम होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2015 में पहली बार विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग करना शुरू किया। यह शब्द ही द्योतक है कि प्रधानमंत्री जी के एक ही फैसले से पूरे भारत की जनता, सभी राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार का दिव्यांगजनों को देखने का नज़रिया बदला है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के सभी दिव्यांगों के अंदर दिव्यांग शब्द से नए आत्मसम्मान, नई पहचान, आत्मनिर्भर बनने का स्वप्न जगाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी दिव्यांगजनों के अंदर मौजूद खेल कौशल को प्लेटफॉर्म दिया है। विश्व में पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में हुई और तब से 2012 तक हुए सभी पैरालंपिक खेलों में भारत को सिर्फ 8 पदक मिले थे। पिछले तीन पैरालंपिक खेलों में भारत ने 52 पदक जीते और इससे हमारे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। श्री शाह ने कहा कि समाज, सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर अगर दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए काम करें, तो कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक खेलों में 52 पदक जीतना इस बात को दर्शाता है कि हमारे दिव्यांगजन सब कुछ कर सकते हैं, बस ज़रूरत है उनका हाथ थामने, उनके अंदर की शक्ति को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करने की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले