अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओरअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर हादसे में बेटे की मौत की पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 13.08.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र का मामला ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी ईश्वरी यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पुत्र अनिल यादव, ग्राम के शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी।

इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की गई।

मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 162/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 117(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तत्काल दबिश दी, आरोपियों के निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शिवशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 32 वर्ष
  2. रामशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तागा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा। सराहनीय योगदान: उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले