लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकलोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

ठाकुरगंज में 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त, उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

किशनगंज/ठाकुरगंज। ठाकुरगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद कर बाइक भी जब्त कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस गांधीनगर में वाहन जांच एवं गश्ती के दौरान एक व्यक्ति गौतम साह (लगभग 38 वर्ष), पिता सुजित साह, निवासी क्लब फील्ड, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज को हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से अवैध रूप से विदेशी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 750 मिलीलीटर की 3 बोतल तथा 375 मिलीलीटर की 14 बोतल, कुल 7.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच जारी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले