बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियानबिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

बिहार पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

गलगलिया थाना एवं SSB की संयुक्त टीम ने 01 तस्कर को दबोचा, ₹9.80 लाख मूल्य की मादक सामग्री एवं विदेशी मुद्रा बरामद

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 2, 2025

Bihar Police takes major action against drug trafficking

आलोक बादल, राज्य कोऑर्डिनेटर बिहार

बिहार। भारत–नेपाल सीमा पर शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत किशनगंज जिले के गलगलिया थानांतर्गत सूचना मिली कि दरभंगिया टोला में सोनू कामती के घर में ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 के नेतृत्व में गलगलिया थाना एवं SSB 41वीं वाहिनी की संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सोनू कामती को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर मौके से लगभग 245 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित बाजार मूल्य ₹9,80,000), 30 पीस नाइट्राजेपाम टैबलेट, 2520₹ नेपाली मुद्रा एवं अन्य सामान बरामद किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले