थाना डभरा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
दिनांक- 01.10.2026
धारा- 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022
फड़ एवं कब्जे से 51,400/- नगद एवं ताश 52 पत्ती जप्त
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 51,400/- नगद
पुलिस की दबिश से जुआरियों में मचा हड़कंप, मौके पर ही सभी आरोपियों को पकड़ा गया
ब्लॉक ब्यूरो चीफ ब्लॉक डभरा दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
मामले का संक्षिप्त विवरण- पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा/चन्द्रपुर श्री सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
दिनांक 01.10.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती से सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ कि ग्राम सपोस, मुक्तिधाम के पास थाना डभरा फड़ लगाकर रूपये-पैसे का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना डभरा पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना होकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम को मौके की ओर आता देखकर वहां जुआ खेल रहे कुछ व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से 51,400/- नगद एवं ताश के 52 पत्ती जप्त कर विधिवत जप्त की गईं।
इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई उक्त रेड कार्यवाही में कुल लगभग 51,400/- रूपये, नगदी रकम जप्त किया गया। मौके पर पकड़े गए सभी 13 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस सक्ती द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम-
1) जागनेश्वर साव पिता भरत लाल उम्र 52 वर्ष पता चन्दपुर वार्ड नंबर 06 थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती
2) जय सिंह क्षत्रिय पिता बी एस क्षत्रिय उम्र 57 वर्ष पता रायगढ़ चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़
3) अनिल महंत पिता स्व चमरा दास उम्र 33 वर्ष पता सपोस, बस स्टैंड थाना डभरा जिला सक्ती
4) द्वारिका पटेल पिता गोपचंद पटेल उम्र 54 वर्ष पता टांसपोर्ट नगर रायगढ़ थाना जुटमिल
5) देवेंद्र पटेल पिता स्व बाबूलाल पटेल उम्र 44 वर्ष पता खरकेना थाना डभरा जिला सक्ती
6) रवि खर्रा पिता मोहन लाल उम्र 36 वर्ष पता 04 चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती
7) कारगिर खूंटे पिता ताराचंद खूंटे उम्र 27 वर्ष पता मेढापाली थाना डभरा जिला सक्ती
8) मनोज दास महंत पिता कुमार दास महंत उम्र 30 वर्ष पता सपोस थाना डभरा जिला सक्ती
9) राजेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 27 वर्ष पता डुमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़
10) सूरज तांडी पिता दशरथ तांडी उम्र 48 वर्ष पता देवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद
11) हीराराम चौहान पिता पूरन चौहान उम्र 42 वर्ष पता भैरोपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद
12) गजेन्द्र नायक पिता मनबोध नायक उम्र 44 वर्ष पता बीजातीपाली थाना सराईपाली जिला महासमुंद
13) भानूप्रताप सिंह पिता प्रहलाद साहू उम्र 30 वर्ष पता जेलपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़






