स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

AVR DASTAK FOUNDATION का स्थापना दिवस बना यादगार, समाज सेवा के ‘सिपाहियों’ का हुआ भव्य सम्मान

कुशीनगर । कसया समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय AVR DASTAK FOUNDATION का स्थापना दिवस समारोह रविवार को कसया में गरिमामय वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में समाज, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Monday, July 20, 2026

कुशीनगर । कसया समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय AVR DASTAK FOUNDATION का स्थापना दिवस समारोह रविवार को कसया में गरिमामय वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में समाज, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फुलबदन कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार दीक्षित, राकेश जायसवाल एवं संतोष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और AVR DASTAK FOUNDATION जिस समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही है, वह प्रेरणादायक है।

समारोह का सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अनुज सिंह, राजीव सिंह, जनाब इजहार हुसैन, विजय कृष्ण द्विवेदी सहित अन्य समाजसेवियों के नाम शामिल रहे।

सम्मानित होने पर सभी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के अपने संकल्प को और मजबूत करने की बात कही।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

इस अवसर पर दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’, राजीव जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अभिषेक, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, अजय शर्मा, सोनू, अंकूर मिश्रा, प्रशांत शाही, कान्हा श्रीवास्तव, आलिया एवं विकास श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समाज सेवा, मानवता, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।AVR DASTAK FOUNDATION का यह स्थापना दिवस समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करने वाले लोगों के सम्मान और सेवा के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।

जिला संवाददाता / मान्धाता कुशवाहा

दैनिक अयोध्या टाइम्स

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले