नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार - पुरानी रंजिश में बड़े भाई -भाभी पर हमला, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार - रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम - जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण - PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाईनाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार - पुरानी रंजिश में बड़े भाई -भाभी पर हमला, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार - रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम - जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण - PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

पुरानी रंजिश में बड़े भाई -भाभी पर हमला, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार

लाठी से सिर पर किए कई वार, दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बिलासपुर रेफर थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को कोसला गांव से दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 30, 2026

जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 30.08.26

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर अपने बड़े भाई और भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जनकराम साहू (50), निवासी कोसला, थाना पामगढ़ को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

दिनांक 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला में जनकराम साहू का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी के सिर पर भी लाठी से हमला किया गया जिस पर दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109 (1), 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ में अपराध स्वीकार, न्यायिक रिमांड

पामगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सराहनीय योगदान: निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि प्रमोद महार, मप्रआर मंजू सिंह, श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, शिवप्रसाद बघेल, वीरेंद्र सूर्यवंशी, ओमप्रकाश कुर्रे, हरप्रसाद सिन्हा, मआर जयंती लहरे एवं सैनिक अनिल दिनकर।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले