बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियानबिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी आरण की पूजा कुमारी

जिला खेल पदाधिकारी सह डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार ने शुभाशीष देते हुए पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 29, 2025

Aran's Pooja Kumari will participate in the National Sub-Junior Kabaddi Championship.

अजय कुमार सहरसा। हरियाणा के सोनीपत में 35वीं बालक और बालिका राष्ट्रीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 14 सदस्यीय बिहार बालिका टीम में पूजा कुमारी सहरसा का प्रतिनिधित्व कर रही है। समाचार मिलने तक बिहार के बालक और बालिका दोनो टीम ने प्री-क्वाटर फाइनल में जगह बना लिया है। जिसमें पूजा कुमारी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सहरसा जिला कबड्डी संघ के सचिव आशिष रंजन सिंह ने बताया कि पूजा ने पहले जिला स्तर फिर प्रमंडल स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

जिला खेल पदाधिकारी सह डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार ने शुभाशीष देते हुए पूजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयुक्त सचिव जिला कबड्डी संघ, सहरसा तुषार कात्यायन ने बताया कि पूजा पूर्व में भी 2 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है और इस वर्ष कई और खिलाडीयो के राष्ट्र स्तर पर खेलने की संभावना है ।

जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला कबड्डी संघ के सहयोग से खेल अवसंरचना का निर्माण विस्तरित रूप में किया जायेगा जिससे खिलाड़ियों मे अभिरूचि जगेगी और कबड्डी का सकारात्मक माहौल बनेगा । पूजा के गांव आरण में खुशी का माहौल है। पूजा उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर का छात्रा है। प्रचार्य राकेश कुमार ठाकुर ने गर्व से आश्वासन दिया है कि विद्यालय स्तर से सभी प्रकार की मदद की जाएगी। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष डा आर के रवि , पंकज गुप्ता , संरक्षक सुनिल कुमार झा सहित जिला के सभी शारीरिक शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूजा के खेल में अच्छे भविष्य की मंगल कामना की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले