मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

प्रधानमंत्री आवास की किश्त मिलते ही प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, विभाग में मचा हड़कंप

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रेभा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किश्त के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला अपने तीन बच्चों और प्रेमी के साथ अचानक गांव से गायब हो गई, जिससे न केवल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025


अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रेभा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किश्त के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला अपने तीन बच्चों और प्रेमी के साथ अचानक गांव से गायब हो गई, जिससे न केवल ग्रामीण हैरान हैं, बल्कि प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रेभा गांव निवासी उतरा कुमारी की शादी वर्ष 2013 में राम संजीवन नामक युवक से हुई थी। वर्ष 2023 में बीमारी के चलते पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला को विधवा लाभ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया। इसी योजना के तहत सरकार ने उसके खाते में 40 हजार रुपये की पहली किश्त भेजी थी।

किश्त की राशि मिलते ही महिला ने अपने तीनों बच्चों को साथ लिया और कथित प्रेमी के साथ गांव छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि उसके घर पर पिछले छह महीनों से ताला लटका है। ग्रामीणों का दावा है कि महिला के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसे पहले पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया गया था।

इस मामले ने प्रशासन और पंचायत विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले