धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमनधर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Ajit Pawar Plane Crash : महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

भारत में समय-समय पर कई बड़े विमान हादसे हुए हैं, जिनमें देश के प्रमुख नेताओं ने अपनी जान गंवाई है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में एनसीपी नेता अजित पवार की जान चली गई. सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए. तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे.  अजित पवार की मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है.
महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती  आ रहे थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि  महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले