एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभएक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हापुड़ ने लगाया लक्ष्य से ज्यादा पौधा, मंत्री बोले - लगाओ भी, निभाओ भी - सिंभावली के हिम्मतपुर में समाजवादी PDA पंचायत में उमड़ा जनसैलाब - जंक्शन पर निजी चिकित्सकों से उपचार का वादा अभी अधूरा - मुरादाबाद में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दो स्थानों पर किया वृक्षारोपण - लखनऊ प्राणि उद्यान में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन, मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने पारिजात का पौधा लगाकर किया शुभारंभ

एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री

संगठन विस्तार के लिए हुआ बड़ा फेरबदल, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 17, 2026


संवाददाता आशीष कश्यप, लखनऊ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अवध प्रांत का तीन दिवसीय ‘प्रांत अभ्यास वर्ग’ रायबरेली में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देना और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा करना था।
नई जिम्मेदारियों का हुआ ऐलान
अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिए गए। इनमें सबसे प्रमुख जिम्मेदारी अश्वनी मौर्य को सौंपी गई है, जिन्हें लखनऊ ग्रामीण का विभाग संगठन मंत्री घोषित किया गया है। पूर्व में जिला संगठन मंत्री के रूप में अपनी कुशल कार्यक्षमता का परिचय देने वाले अश्वनी मौर्य अब लखनऊ ग्रामीण विभाग में परिषद के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
संगठन की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कई अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं:
डॉ. राजकुमार सिंह: लखनऊ ग्रामीण विभाग प्रमुख
अनुभव मिश्रा: विभाग संयोजक
कृतिका गुप्ता: विभाग छात्रा प्रमुख
अमन अवस्थी: बख्शी का तालाब (BKT) जिला संगठन मंत्री
वैष्णवी पाल: जिला छात्रा प्रमुख
सौरभ पटेल: तहसील संयोजक
छात्र हितों के लिए संकल्पित
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और छात्र हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। इस अभ्यास वर्ग के माध्यम से एबीवीपी ने आगामी सत्र के लिए अपनी सांगठनिक तैयारियों को स्पष्ट कर दिया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले