जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 63 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत, छाल पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा; तहसीलदार ने दी ₹25 हजार की सहायता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 13, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

कुड़ेकेला :- मंजिल सामने ही थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बर्रा से डोंगाभोना लौट रहे 63 वर्षीय जगरसाय राठिया को क्या पता था कि उनका यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। डोंगाभोना पहुंचने ही वाले थे कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में जगरसाय की मौके पर ही सांसें थम गईं और हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस की मुस्तैदी भागने का मौका तक नहीं मिला:-

हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को छाल पुलिस ने ज्यादा दूर जाने नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित वाहन को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा।

परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल परिजनों को हादसे की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। वहींप्रशासनिक संवेदनशीलता दिखाते हुए तहसीलदार द्वारा मृतक के शोकाकुल परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले