स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

हसौद थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी ने कोटवारों को प्रवासी, किरायदार, फेरीवालों व मुसाफिरों का पूरा रिकॉर्ड रखने की समझाइश दी, काॅपी व पेन का भी किया वितरण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 2, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

हसौद। जिला सक्ती के थाना हसौद में शनिवार, 2 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर के आदेशानुसार थाना प्रभारी हसौद द्वारा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी ने क्षेत्र में आने वाले अवैध प्रवासियों, मुसाफिरों, फेरीवालों एवं किरायेदारों की समुचित जानकारी संधारित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी ग्राम कोटवारों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, स्थायी पता, आगमन एवं प्रस्थान की तिथि व समय, पहचान कराने वाले व्यक्ति का नाम-पता, फोटो तथा हस्ताक्षर सहित संपूर्ण विवरण एक रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करें।

थाना प्रभारी ने यह भी समझाइश दी कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हों या किसी प्रकार की शंका हो, तो उसकी सूचना बिना विलंब के थाना हसौद को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

बैठक के दौरान सभी ग्राम कोटवारों को रिकॉर्ड संधारित करने हेतु कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया। पुलिस विभाग ने ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराधों की रोकथाम एवं जनसुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले