सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार से होगा सशक्त समाज - शिवराज सिंह चौहान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 29, 2025

भारत की आबादी और विशाल बाजार देश की ताकत है- शिवराज सिंह

जीएसटी दरों में कमी का लाभ सीधे किसानों-जनता तक पहुंचना चाहिए- शिवराज सिंह

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज संसदीय क्षेत्र विदिशा की विधानसभा बुधनी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने सबसे पहले वृक्षारोपण व ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम और रक्तदान शिविर में शामिल होकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से मुलाकात कर नए जीएसटी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्ट्रीट वेंडर्स चौपाल में पहुंचकर वेंडरों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही शिवराज सिंह ने बुधनी विधानसभा में दुकानों और घरों पर स्वदेशी के समर्थन में स्टीकर लगाया और नागरिकों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। वहीं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया और कहा कि, बुधनी लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ है, वो वस्तुएँ जो अपने देश में ही बनी हों और जिनमें देशवासियों का परिश्रम और पसीना लगा हो। उन्होंने कहा कि, स्वदेशी उत्पाद ही रोजगार सृजन करते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, भारत की बढ़ती आबादी और विशाल बाजार देश की ताकत है। अमेरिका की आबादी 30 करोड़ है, पूरे यूरोप की 50 करोड़, जबकि भारत 144 करोड़ के साथ जल्द ही 150 करोड़ की दहलीज पार करने वाला है। हमारे लोगों के हितों की रक्षा करते हुए ही कोई समझौता होगा। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारत के सामान पर टैरिफ लगाए जाने की परवाह देश को नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, 144 करोड़ उपभोक्ताओं से बड़ा बाजार कहीं नहीं है। अगर हम अपने देश में बनी चीज़ें ही खरीदने लगें, तो दुनिया हमारी प्रगति नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी मंत्र के तहत भारत तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। पहले मोबाइल विदेशों से मंगाए जाते थे, अब भारत उनका निर्यात कर रहा है। साथ ही देश में सेमीकंडक्टर चिप निर्माण भी शुरू हो चुका है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं के पास असाधारण प्रतिभा है और वे हर उस चीज़ का उत्पादन करने में सक्षम हैं, जो अब तक बाहर से आती रही है। जो चीज़ें आज नहीं बन रहीं, वे भी भारत में बनेंगी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर कहा कि, जीएसटी दरों में कमी का सीधा लाभ जनता तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन जैसी रोजमर्रा की वस्तुएँ और कृषि उपकरण सस्ते हुए हैं। श्री चौहान कहा कि 35 हार्सपावर के ट्रैक्टर पर जीएसटी घटने से किसानों को करीब 41 हजार रुपए तक का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ये फायदा किसानों और आम जनता तक पहुँचना ही चाहिए। जीएसटी की घटी दरों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को ट्रांसफर करना आवश्यक है। जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद अब कृषि उपकरणों पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इसका सीधा असर उपकरणों की कीमतों पर पड़ा है और कई मशीनें पहले के मुकाबले हजारों रुपये तक सस्ती हो गई हैं। छोटे किसान हों या बड़े, अब ट्रैक्टर, थ्रेशर, रोपण यंत्र, मल्चर और स्प्रेयर तक खरीदना आसान हो जाएगा। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों की लागत घटाना और उन्हें आधुनिक उपकरण सुलभ कराना है। जीएसटी दरों में कटौती से छोटे-बड़े सभी किसान सस्ती मशीनरी खरीद पाएंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा बुधनी में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। उन्होंने कहा, अगर कोई बीमार हो जाए तो बाकी चीजें याद ही नहीं रहती। शरीर ही सभी धर्मों का पालन करता है, इसलिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ यह अभियान लगातार चल रहा है और इसके अंतर्गत बुधनी क्षेत्र की माताओं-बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं अपनी परेशानी बताती नहीं हैं और काम करती रहती हैं, जिससे बीमारियाँ गंभीर रूप ले लेती हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, पहले टीबी एक खतरनाक बीमारी मानी जाती थी, लेकिन अब इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि, पूरे क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाया जाएगा और इसके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। आज हम बहनों को पोषण टोकरी दे रहे हैं। जल्दी जांच और समय पर इलाज से कोई भी बीमारी नियंत्रित की जा सकती है। शिविर में हर विभाग के डॉक्टर मौजूद हैं और बुधनी सिविल अस्पताल में 30 डॉक्टर तैनात किए गए हैं, ताकि महिलाओं को चेकअप के लिए बाहर न जाना पड़े। श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि, जब तक सभी बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हो जाता, तब तक शिविर जारी रहेगा।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव भी प्रारंभ होने वाला है। खेल केवल बच्चों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें बहनों और बेटियों की भी सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि, जिंदगी में खेल भी और खेल जिंदगी में कई दुख दूर कर देता है। इसलिए मैं चाहता हूं कि, सभी भाई-बहन खेलों में शामिल हों और आनंदित हों। उन्होंने खेलों की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि, सांसद खेल महोत्सव में रस्साकशी, कुर्सी दौड़, नीबू दौड़ सहित कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेल गाँव-गाँव आयोजित किए जाएंगे। इसमें भाग लेने वाली बहनों और बेटियों के लिए सर्टिफिकेट और पुरस्कार की भी व्यवस्था की जाएगी। श्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी साझा की और लोगों से अपील की कि, अपने गाँव या मोहल्ले की टीम रजिस्टर कराएँ ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे आगे बढ़ें, हमारे भाई, बहनें और बेटियाँ भी खेलों में भाग लें। जिंदगी में चार पल खुशी आएँ, इसलिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा र ही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले