जिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत: डॉ. युवराज सिंह - 22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांचजिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत: डॉ. युवराज सिंह - 22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें - जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई शराब दुकानों की जांच

Bihar Elections 2025 : RJD नेता की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने दोनों आंखों में मारी गोली

बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने आरजेडी नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, September 1, 2025

Bihar Elections 2025 : बिहार के वैशाली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में हुई। सोमवार मध्य रात्रि राजद के प्रखड महासचिव शिव शंकर सिंह (55) अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली में बने नए घर जा रहे थे, इसी दौरान पहले घात से लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी। शिव शंकर सिंह को चार गोली मार दी गई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अपराधियों ने मारी चार गोलियां
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक को कुल चार गोलियां मारीं, जिनमें दो गोली आंखों में और एक पीठ में लगी थी। मृतक करीब दो साल पहले ही बिजली विभाग से सेवानिवृत्त होकर घर लौटा था और वर्तमान में ज़मीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिव शंकर सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी किसने इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। मृतक पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिदुपुर प्रखंड के प्रखंड महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले