दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया, भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कल्याण सिंह के जनहितैषी कार्यों और कठोर प्रशासक के

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 6, 2025

Lucknow Breaking News

संवाददाता अखिलेश लोधी

काकोरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों से कहा कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश की जनता के लिए कई ऐसे कार्य किए, जिनके कारण वह न सिर्फ उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे भारत में लोकप्रिय हो गए। उन्होंने अपने शासनकाल में कानून व्यवस्था को सुधारा और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए, जिससे उनकी छवि एक ईमानदार और कठोर प्रशासक के रूप में बनी।

मौर्य ने यह भी बताया कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बिजली, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। इसके अलावा, उन्होंने नकल माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर नकल विहीन परीक्षाएं आयोजित कराईं और प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना का काम भी किया। श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत काकोरी अध्यक्ष रोहित साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी धीरू मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिशिर यादव, मंडल अध्यक्ष काकोरी गोपी राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविराज लोधी और हरिओम बाजपेई समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले