अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

जहरीले सांप के काटने से भाई- बहन दोनों की मौत

सुल्तानपुर रिपोर्ट- विंध्याचल सिंह (पंकज) सुल्तानपुर । जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जमालपुर मे एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां सोते समय दो बच्चों को जहरीले सांप में काट लिया जिसमें आरुषि 14 वर्ष, व शिवांश 5 वर्ष की मौत हो गई मामला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 9, 2025

सुल्तानपुर रिपोर्ट- विंध्याचल सिंह (पंकज)

सुल्तानपुर । जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जमालपुर मे एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां सोते समय दो बच्चों को जहरीले सांप में काट लिया जिसमें आरुषि 14 वर्ष, व शिवांश 5 वर्ष की मौत हो गई मामला सोमवार की रात 11- 12 बजे के आसपास की है जहां पर एक परिवार के तीन बच्चे एक ही तखत पर सो रहे थे ।

रात में बच्चों की रोने की आवाज आने परिजन बच्चों के पास गए तो सांप को बिस्तर पर देख आवक रह गए देखा तो बच्चों को सांप काटा था बच्चों की तबीयत खराब होते देख परिजन तत्काल शाहगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां शिवांश 5 वर्ष पुत्र प्रहलाद राजभर की मौत हो गई जबकि आरुषि को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया यह दर्दनाक खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम छा गया फिर हाल थाना प्रभारी दीपक कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले गई है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले