हर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहरामहर घर हर गली रोशनी से जगमगा उठी ग्राम प्रधान की चारों तरफ हो रही है प्रशंसा - राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं - अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

काकोरी ट्रेन एक्शन की सौवीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन, गांव-गांव रोपे गए वृक्ष

संवाददाता/ आनंद गौड़ सगड़ी (आजमगढ़): आज़ादी की लड़ाई में अमर गाथा लिखने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गांव-गांव एक-एक वृक्ष रोपित किया गया। सुबह 10 बजे शासन के निर्देश पर विकासखंड अजमतगढ़

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

संवाददाता/ आनंद गौड़

सगड़ी (आजमगढ़): आज़ादी की लड़ाई में अमर गाथा लिखने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गांव-गांव एक-एक वृक्ष रोपित किया गया।

सुबह 10 बजे शासन के निर्देश पर विकासखंड अजमतगढ़ के शहीद स्मारक स्थल पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। इसी क्रम में बड़ा गांव पुना पार में शहीद सौदागर सिंह की प्रतिमा पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह व ग्रामीणों ने माल्यार्पण किया।

वहीं नाथूपुर में कारगिल शहीद रामसमुझ यादव की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने इस अवसर पर सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर अजमतगढ़ ब्लॉक के सभी गांवों में एक-एक वृक्ष अवश्य रोपा जाए।कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वास सहित दर्जनों कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले