पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैदपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान - शासकीय कार्य में बाधा, थाना चांपा पुलिस की सख्त कार्यवाही 02 आरोपी गिरफ्तार - सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, - प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का खाद्यान्न गायब, - गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर,तटवर्ती गांवों में घुसा पानी, प्रशासन मुस्तैद

उधमपुर में बस खाई में गिरने से सीआरपीएफ जवान की मौत

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेयचंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अरबिंद यादव की उधमपुर में बस खाई में गिरने से मौत हो गयी। वे ड्यूटी पर कही जा रहे थे। गुरुवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 9, 2025

ब्यूरो चीफ रजनी कांत पांडेय
चंदौली।
बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अरबिंद यादव की उधमपुर में बस खाई में गिरने से मौत हो गयी। वे ड्यूटी पर कही जा रहे थे। गुरुवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया और मातम छा गया। पहाड़पुर मोलनापुर के रहने वाले अरबिंद यादव 19 फरवरी 2010 में ज्वाइन किये थे। सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे।

कही ड्यूटी करने जा रहे थे ,जो बस उधमपुर जनपद के बसंतगढ़ के पास कन्दवा इलाके में पहाड़ी रास्ते में 200 फीट बस खाई में गिर गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। गुरुवार को कंट्रोल रूम से परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पिता पंचम यादव,माता शांति देवी,पत्नी अर्चना,पुत्र प्रतीक,पुत्री दीक्षा यादव,भाई अनिरुद्ध,बहन प्रियंका का रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से क्षेत्र मे शोक व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले