रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

लखनऊ नगर निगम और एल० डी० ए० की लापरवाही से सड़को का बुरा हाल

कानपुर रोड नादरगंज से गिन्दन खेड़ा , बेहटवा, अनौरा, टी एस मिश्रा मेडिकल यूनिवर्सिटी होकर आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गढ्ढो में तब्दील हो गयी है । अभी हाल ही मे उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी ने अमौसी और सरोजनी नगर औद्योगिक

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

कानपुर रोड नादरगंज से गिन्दन खेड़ा , बेहटवा, अनौरा, टी एस मिश्रा मेडिकल यूनिवर्सिटी होकर आगरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गढ्ढो में तब्दील हो गयी है । अभी हाल ही मे उद्योग बन्धु की बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी ने अमौसी और सरोजनी नगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़को और नालो के सम्बन्ध में यूपी सीडा के अधिकारियो के संग में बैठक की थी लेकिन उसका कोई नतीजा नही निकला ।

इसी सड़क पर एलo डी० ए० की अनन्त नगर योजना एजूकेशन सिटी भी प्रस्तावित है। कृष्णा नगर से केशरी खेडा, पंडित खेडा, होते हुए कलिया खेडा मे अनन्त नगर योजना का काम चल रहा है । अनौरा मोड से कलिया खेडा अनन्त नगर योजना तक लगभग दो किलोमीटर तक सडक चौडीकरण के नाम पर डामर रोड को एल०डी० ए ० द्वारा दो महीने पहले खोद दिया गया था जिस पर बरसात में बड़े बड़े गढ्ढे हो गये हैं।

जिससे आम नागरिक और स्कूली बच्चों का निकलना दुश्वार हो गया है इन्ही गढ्ढों में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। देखतें हैं कि जिम्मेदारों के कान पर जूँ कब रेंगती हैं ? या अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इन्तजार कर रहें हैं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले