अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल - धर्मेंद्र गंगवार को मिली जिले की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुआ संगठनात्मक बदलाव - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।

शिवराज सिंह चौहान से बिहार के उप मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने दिल्ली में मुलाकात की

नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान,

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 22, 2025

नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान, बैठक में दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण के संबंध में चर्चा कर अपने सुझाव दिए। श्री शिवराज सिंह ने बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों के हित में दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बैठक में बिहार व उ.प्र. के मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे आगामी 2 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वृहद कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन का लाभ मिल सकें। श्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वाराणसी (उ.प्र.) से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। ये कार्यक्रम सभी राज्यों में होगा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पटना (बिहार) में इसके आयोजन में सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शिवराज सिंह ने बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा व उ.प्र. के कृषि मंत्री श्री शाही से बातचीत की।
बैठक में, श्री शाही ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के जुड़ने की आखिरी तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी जाए, जिस पर श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया, वहीं श्री शाही तथा श्री सिन्हा ने किसानों के हित में अन्य कई सुझाव भी दिए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले