नशे के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त, जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग करेगा सघन जांच; युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान - दावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षकनशे के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त, जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग करेगा सघन जांच; युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान - दावत का खाना खाने से 15 बच्चे बीमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने गांव पहुंचकर लिए नमूने - धार्मिक आयोजनों के जरिए जनता से जुड़ रहे डॉ. युवराज सिंह, जसमपुर में किया जनसंवाद - तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, छह माह पहले हुई थी शादी - एसपी आरती सिंह ने किया तीन निरीक्षकों का तबादला, कायमगंज, अमृतपुर और फतेहगढ़ को मिले नए प्रभारी निरीक्षक

नशे के अवैध कारोबार पर प्रशासन सख्त, जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग करेगा सघन जांच; युवाओं को नशे से बचाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 28, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और उनके बढ़ते इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में नशीली दवाइयों एवं नारकोटिक्स के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, समितियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके तहत गोष्ठियां, संवाद कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और अन्य जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं। नारकोटिक्स से संबंधित दर्ज मुकदमों की समीक्षा करते हुए पुलिस, अभियोजन एवं आबकारी विभाग को प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने और अभियोजन की प्रक्रिया समयबद्ध पूरी कराने के निर्देश दिए गए।जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग को जनपद की सभी आबकारी दुकानों की सघन जांच करने तथा नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए चिकित्सा विभाग को सभी मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने को कहा गया।
समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाने के साथ पोस्टर, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित कराने को कहा गया। बैठक में समाज कल्याण, आबकारी, पुलिस, अभियोजन, शिक्षा, चिकित्सा, वन, कृषि एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त स

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले