कहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज - अमृतपुर की जनता की सेवा सर्वोपरि, सुख-दुख में परिवार रहेगा साथ : डॉ. युवराज सिंह - बदनपुर और जमापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर का छापा, सरसों के तेल और मिल्क केक के नमूने भरे - शादी समारोह से लौट रही छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिसकहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान - नवाबगंज में खाद विक्रेताओं पर कृषि विभाग का शिकंजा, तीन दुकानों के लाइसेंस पर गिरी गाज - अमृतपुर की जनता की सेवा सर्वोपरि, सुख-दुख में परिवार रहेगा साथ : डॉ. युवराज सिंह - बदनपुर और जमापुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर का छापा, सरसों के तेल और मिल्क केक के नमूने भरे - शादी समारोह से लौट रही छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कहीं बाइक-हेलमेट चोरी तो कहीं मारपीट, बघार नाले के पास हादसे में गई युवक की जान

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और सड़क दुर्घटना के मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कादरीगेट थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल और हेलमेट चोरी कर ले

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Friday, November 27, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद


जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और सड़क दुर्घटना के मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कादरीगेट थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक मोटरसाइकिल और हेलमेट चोरी कर ले गए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीखाना निवासी आलोक कुमार पाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं मेरापुर थाना क्षेत्र के मनोहर नगला गांव में बाबूराम के साथ रामभरोसे सहित चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थाना क्षेत्र में दूसरे मामले में फिरोजाबाद जनपद के मठसेना थाना क्षेत्र के चकरपुर निवासी अभिषेक ने आरोप लगाया कि सनी सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें तथा उनके परिजनों को बांधकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।उधर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बघार नाला रायपुर के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार लक्ष्मीनारायण घायल हो गए, जबकि उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले