

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद
विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. युवराज सिंह जनसेवा और जनसंपर्क के माध्यम से लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र की जनता के प्रति अपने समर्पण को लेकर डॉ. युवराज सिंह का कहना है कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के चलते जनपद से बाहर रहने के बावजूद अमृतपुर की जनता के सुख-दुख, सामाजिक कार्यक्रमों और क्षेत्रीय समस्याओं से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहता है। अमृतपुर की जनता की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों के हितों के लिए वह सदैव समर्पित रहेंगे। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए उनका पूरा परिवार भी लगातार जनहित के कार्यों में सहभागिता निभा रहा है।
इसी क्रम में डॉ. युवराज सिंह की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई डॉ. ध्रुव राज सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर परिवार की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने ग्राम सलेमपुर में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन में शामिल लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।इसके अलावा डॉ. ध्रुव राज सिंह ने जैनापुर स्थित जी.पी.एस. ग्लोबल स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के महत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ. युवराज सिंह के परिवार की इस निरंतर सक्रियता और जनहित के कार्यक्रमों में सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि परिवार के सदस्य लगातार जनता के बीच पहुंचकर सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत हो रहा है।



