मेले की ड्यूटी में सिपाही की मौत, ब्रेन हेमरेज से चौकी प्रभारी की हालत नाजुक - जिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत: डॉ. युवराज सिंह - 22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटेंमेले की ड्यूटी में सिपाही की मौत, ब्रेन हेमरेज से चौकी प्रभारी की हालत नाजुक - जिलाधिकारी महोदय! जरा इधर भी नजर घुमाइए... कुशीनगर में आखिर किसके इशारे पर थमी है 11 बिंदुओं की जांच? - जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 से अधिक शराब दुकानों का औचक निरीक्षण - जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी ताकत: डॉ. युवराज सिंह - 22 नवंबर को फर्रुखाबाद में होगा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, 10 मिनट तक बंद रहेंगी घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें

मेले की ड्यूटी में सिपाही की मौत, ब्रेन हेमरेज से चौकी प्रभारी की हालत नाजुक

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद। गढ़ मुक्तेश्वर मेले में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं चिलसरा चौकी प्रभारी ब्रेन हेमरेज के चलते जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, November 25, 2026



दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद। गढ़ मुक्तेश्वर मेले में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं चिलसरा चौकी प्रभारी ब्रेन हेमरेज के चलते जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एक ही समय में जनपद पुलिस के दो कर्मियों के साथ हुई इन घटनाओं ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है।

थाना मऊदरवाजा में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार की 25 नवंबर को हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। वह गढ़ मुक्तेश्वर मेले में ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें 11 नवंबर को मेला ड्यूटी के लिए थाने से रवाना किया गया था और 26 नवंबर तक उनकी ड्यूटी निर्धारित थी। जनपद अमरोहा निवासी सिपाही प्रदीप कुमार ने 24 मार्च 2026 को थाना अमृतपुर से स्थानांतरित होकर थाना मऊदरवाजा में आमद कराई थी। वह वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। कम उम्र में जवान सिपाही की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं साथी पुलिसकर्मियों में भी शोक व्याप्त है।

दूसरी ओर चिलसरा चौकी प्रभारी अनुज कुमार की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि 22 नवंबर को उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया था। चौकी पर तैनात सिपाही अंकित कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद शहर के चौक बाजार स्थित नेहा नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। बाद में उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर हैं। शमशाबाद थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि चौकी प्रभारी अनुज कुमार की हालत बेहद नाजुक है। उनकी देखभाल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले