नगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजानगरिया देवधरापुर में आबकारी विभाग की दबिश, 12 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन बरामद - जनगणना-2027 में जनभागीदारी के लिए सीएम योगी की अपील, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना - रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर - आबकारी विभाग का दुकानों पर छापा, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी - छठ पूजा पर पांचाल घाट पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रमनगरा में बंद पड़ा धान क्रय केंद्र हवा में झूलता रहा बैनर

क्रय केंद्र के गेट पर पड़ा ताला कागजों में शुरू होगी तोल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, November 16, 2026

पीलीभीत: कलीननगर तहसील क्षेत्र गाँव रमनगरा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. की बिल्डिंग में संचालित यू.पी. उप. सह. ली. के क्रय केंद्र पर सोमवार को दोपहर 12:19 बजे तक ताला लटका रहा। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि क्रय केंद्र के सामने दीवार पर टंगे बैनर पर क्रय केंद्र प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर तक अंकित नहीं है। ऐसे में किसानों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि संपर्क किससे किया जाए और केंद्र कब खुलेगा।


स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी अमीर सिंह ज्यादातर सोसाइटी पर ही रहते हैं। किसानों का आरोप है कि समय पर केंद्र न खुलने से उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि क्रय केंद्र पर समय से खरीद शुरू कराई जाए और बैनर पर प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए, ताकि किसानों को इधर-उधर भटकना न पड़े।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले