अमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबरअमृतपुर के युवाओं को मिला करियर का नया मंत्र, डॉ. युवराज सिंह की अनूठी पहल - बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार - साइबर ठगी के 10.87 लाख रुपये के खेल का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार - प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, जहानगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने को प्रशासन सख्त, सोता बहादुरपुर में बनेंगे फिल्टर चैंबर

बाल दिवस पर कायमगंज पुलिस ने बच्चों संग मनाई खुशियां, केक काटकर बांटी चॉकलेट और उपहार

दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कायमगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कायमगंज, कोतवाली कायमगंज पुलिस एवं साहसी बालिका संस्था के

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, November 14, 2026


दैनिक अयोध्या टाइम्स फर्रुखाबाद

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कायमगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कायमगंज, कोतवाली कायमगंज पुलिस एवं साहसी बालिका संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें चॉकलेट, ड्राइंग बुक, रंगीन पेंसिल और मिठाइयां वितरित की गईं। पुलिस अधिकारियों एवं संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बच्चे ही देश का भविष्य और विकसित भारत के वास्तविक आधार स्तंभ हैं। उनके सुरक्षित बचपन, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बाल दिवस पर प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, उसके अधिकारों के संरक्षण तथा उसे सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से लापता एवं शोषण के शिकार बच्चों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाने तथा उनके चेहरों पर दोबारा मुस्कान लौटाने के प्रयासों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ उन्हें यह विश्वास दिलाना रहा कि उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले