लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसका वीडियो सामने आया है. दीपके शरद पवार गुट के प्रवक्ता अनीश गवंडे के घर से तिरंगा झंडे के साथ बाहर निकलते हैं. यहां पुलिस से उनका सामना होता है और उन्हें रोका जाता है. पुलिस कहती है कि आपको प्रिवेंटिव डिटेन किया जाता है. इस पर दीपके सवाल पूछते हैं कि किसलिए? पुलिस दीपके को बताता है कि वहां पर बीएनएसएस की धारा 163 लागू है, इसलिए वहां नहीं जा सकते.
वीडियो में आगे दीपके कहते हैं, “तो कहीं और बता दीजिए.” इस पर पुलिस कहती है, “कहीं और बता देंगे. अभी डिटेन कर रहे हैं.” दीपके कहते हैं, “सर, अभी तो मैंने कोई लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. मैं आपसे पूछ रहा हूं कि कहां जा सकता हूं. मैंने को लॉ ब्रेक ही नहीं किया है. आप डिटेन कैसे कर सकते हैं…मैं अकेला हूं.”
सीजेपी ने क्या कहा?
दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “मोदी-शाह कितने लोगों को गिरफ्तार करेंगे? अभिजीत की गिरफ्तारी उनके अधिकारों का घोर उल्लंघन है. यह सरकार जितने लोगों को गिरफ्तार करेगी, उतने ही और युवा सड़कों पर उतर आएंगे!”
संजय सिंह ने PM पर साधा निशाना
दीपके को हिरासत में लिए जाने पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि. मोदी जी आप तिरंगे से इतना क्यों डरते हैं? अभिजीत दीपके को हिरासत में लेकर क्या हासिल करोगे आप? आंदोलन और बढ़ेगा तिरंगा और लहरायेगा?”
बता दें कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम से पहले पुलिस ने अभिजीत दीपके को नोटिस भी दिया था. दीपके से मुलाकात कर ये नोटिस उन्हें दिया गया जिसमें कहा, “आपको निर्देश दिया जाता है कि आप ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचें जिससे आजीविका, स्वतंत्र आवाजाही और सुरक्षा सहित वैध व्यवसाय करने वाले अन्य नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और नागरिक समाज के अन्य सदस्यों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े.”





