गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश
प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
डभरा। कोटमी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी के एनसीसी कैडेट्स ने गांधी जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया
यह आयोजन 28 छत्तीसगढ़ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण तेवतीय तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारी मुकेश कुमार साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया

एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर की साफ – सफाई करने के साथ ही कोटमी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली रैली के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घर आसपास के क्षेत्र एवं गाँव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया
कैडेट्स ने संदेश दिया कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ घर, गाँव और देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं जागरुकता का संदेश जन – जन तक पहुंचाया






