न्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यून्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज - पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस की साइबर जागरूकता पहल - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों में तनाव; क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी? - रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू

न्यू संजीवनी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का हंगामा, हॉस्पिटल सीज

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई अनुभवी डॉक्टर न होने के कारण अक्सर घटनाएं घटती रहती हैं

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, September 30, 2026

माधोटांडा/पीलीभीत। माधोटांडा में स्थित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत से परिजनों ने अस्पताल परिसर में काटा हंगामा डॉक्टर की लापरवाही का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की स्थिति संभालते हुए परिजनों को शांत कराया।जानकारी के मुताबिक पिपरिया संतोष गांव निवासी राजेश अपनी 22 वर्षीय पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा होने पर माधोटांडा स्थित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा।

परिजनों के अनुसार अस्पताल में उनसे 20 हजार रुपये जमा कराए गए । आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई और सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने की स्थिति में उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं डॉक्टर की लापरवाही के आरोपों की वास्तविकता जांच और संबंधित स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त अस्पताल पहले ‘संजीवनी हॉस्पिटल’ के नाम से संचालित होता था और पूर्व में भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे थे। लोगों का आरोप है कि उक्त अस्पताल का नाम बदलकर ‘न्यू संजीवनी हॉस्पिटल’ कर दिया गया।

हालांकि नाम बदलने और पूर्व विवादों से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल के संचालन में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। अब सवाल यह है कि नवजात की मौत के मामले में लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन किस स्तर पर जांच करता है और जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉक्टर मनीषराज शर्मा एम ओ आई सी पूरनपुर ने बताया सीएमओ के आदेश पर मेरे निर्देश पर डॉक्टर बिनीत यादव को पुलिस बल सहित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया दो दिन का नोटिस जारी किया अभिलेखों सहित कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें अग्रिम कार्यवाही उच्च अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले