प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 02.09.2026 पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र आरोपी के विरूद्ध धारा 69, 296, 351(2) भा.न्या.सं. एवं 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्रवाई गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड मामले का संक्षिप्त

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, September 2, 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 02.09.2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

आरोपी के विरूद्ध धारा 69, 296, 351(2) भा.न्या.सं. एवं 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्रवाई गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड मामले का संक्षिप्त विवरण :

पीड़िता ने थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर जबरदस्ती अनाचार किया और धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 444/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी आशीष तिवारी, उम्र 24 वर्ष निवासी करकोना थाना बिजरी जिला अनूपपुर MP हाल निवासी चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि रूकसाना बानो, आरक्षक नीतिश विश्वकर्मा, कैलाश यादव एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले