जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 02.09.2026
पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र
- ₹64,950/ की 150 सिरप और 13,800 टेबलेट जब्त –
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाते हुए चांपा पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के पास नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले 2 युवकों और 1 नाबालिग को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
कैसे पकड़े गए आरोपी
दिनांक 01.09.26 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप-टेबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर थाना चांपा पुलिस ने घेराबंदी कर श्याम होटल के पास दबिश दी।
तलाशी में आरोपियों के बैग से कोडीन युक्त 150 नग नशीली सिरप और 13,800 नग नशीली टेबलेट, कुल कीमती ₹64,950/- बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी
- युवराज दास महंत निवासी यादव मोहल्ला चांपा
- अमित गोपाल उर्फ रेशू निवासी कोरवापारा चांपा
आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 457/26 धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्र.आर. मनोज तिग्गा, सुनील सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।





