मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराईमेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर .. - लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित - तेज रफ्तार हाईवा ने 21 वर्षिय युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत - हल्की बारिश ने खोली नवाबगंज में विकास के दावों की पोल मुख्य सड़क बनी तालाब, नाला निर्माण पर उठे गंभीर सवाल - कुचेसर चौपला पर घर के अंदर बिना लाइसेंस बन रही 955 किग्रा मिलावटी क्रीम पकड़ी, नष्ट कराई

मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर ..

रायकेरा–बरझरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मेले से लौट रहे युवक की मौत

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 25, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

घरघोड़ा, 24 अगस्त। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में सावन का मेला लगता है जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालू बाबा बरझरिया के दर्शन पूजा करने जाते है। आज कोटरीमाल से रायकेरा मार्ग पर शाम करीब 7 बजे सावन मेले से वापस लौट रहे दो बाइक सवारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान छोटू उरांव (29 वर्ष), पिता स्व. मेहेत्तर उरांव, निवासी ग्राम घोघरी, वर्तमान निवास घरघोड़ा के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह सावन मेले से वापस लौट रहा था, इसी दौरान रायकेरा–बरझरिया रोड के पास हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। घायलों का उपचार घरघोड़ा अस्पताल में जारी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले