राधा मरार जिला रिपोर्टर जिला सक्ती
फरसवानी (ड) जिला सक्ती के थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी (ड) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सेवा में शहीद हुए स्वर्गीय आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के आदेशानुसार एवं थाना प्रभारी डभरा राजेश कुमार पटेल के निर्देश पर थाना डभरा के सब इंस्पेक्टर कमल मैरिसा शहीद परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे
सब इंस्पेक्टर कमल मैरिसा ने शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके वीरतापूर्ण बलिदान को नमन किया इस दौरान राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् का गायन किया गया तथा भारत माता के जयकारों लगाएं गयें पूरे वातावरण में देशभक्ति और शहीद जवान के प्रति सम्मान का भाव नजर आया
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर कमल मैरिसा ने कहा कि देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को शत शत नमन है हमारे जवान अपने परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा एवं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं कर्तव्य निभाते हुए देश के लिए शहीद होना वीर जवान के सर्वोच्च बलिदान प्रतीक है
उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा उन्होंने शहीद आरक्षक मनोहर लाल चन्द्रा को सैल्यूट एवं सलाम करते हुए शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया
कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवार एवं उपस्थित लोगों ने भी शहीद आरक्षक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर जवान को याद कर उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन किया





