स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रभात फेरी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक दिखा देशभक्ति का जज्बा, मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की घोषणा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 15, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

डभरा/कोटमी (ड)। जिला सक्ती के विकासखंड डभरा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी बाजार पारा से होते हुए अटल चौक तक निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। प्रभात फेरी के विद्यालय पहुंचने के बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथियों को सलामी देकर उनका स्वागत किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि डी.पी. चौधरी, शाला विकास समिति अध्यक्ष ने भारत माता, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्रों पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने सराहा।

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये पुरस्कार

मुख्य अतिथि डी.पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) काफी पुराना विद्यालय है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र-छात्राओं ने अपना भविष्य बनाया है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।

उन्होंने घोषणा की कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी ओर से 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

शिक्षकों की कमी दूर करने का प्रयास

मुख्य अतिथि ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए व्यवस्था के माध्यम से तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं की व्यवस्था की गई है। साथ ही उच्च अधिकारियों से भी शिक्षकों की आवश्यकता के संबंध में चर्चा कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार साहू ने कहा कि वे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में विद्यालय का सहयोग करें। जो विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं, उनके माता-पिता को बुलाकर समझाइश देने की बात भी कही।

प्राचार्य ने यह भी बताया कि 2026-27 की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा घोषित 11,000 रुपये के पुरस्कार के साथ विद्यालय की ओर से स्मार्टफोन देने की घोषणा की गई है।

वहीं विद्यालय स्तर पर परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में नायब तहसीलदार आशिश पटेल, पूर्व प्राचार्य उमाशंकर पटेल, एम.आर. यादव, बी.के. पटेल, शिक्षक महादेव वैष्णव, सरपंच कमला रामकुमार खड़िया, दीनानाथ श्रीवास, डॉ. मुकुंद कृष्ण वैष्णव, कोमल आजाद, गुंजन पटेल, वीरेंद्र वैष्णव, लक्ष्मी सिदार, हरिशंकर पटेल, हीरालाल नायक, ग्राम पंचायत कोटमी के समस्त पंचगण, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई तथा उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले