वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

अवैध क्लिनिक में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़! डिग्री बिना हो रहे RCT और इम्प्लांट

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर उठे सवाल, नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुलेआम चल रहा अवैध इलाज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 8, 2026

संवाददाता-अरविन्द कुमार

मुरादाबाद, गोविंद नगर

मुरादाबाद के गोविंद नगर क्षेत्र में स्थित INDIAN DENTAL CLINIC पर अवैध रूप से संचालन और मरीजों की जान से खिलवाड़ का गंभीर आरोप लगा है। लंका बाग चौराहे पर चल रहे इस क्लिनिक के बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोल दी है।

क्लिनिक के बोर्ड पर दो नाम लिखे हैं – डॉ. वी.के. तिवारी B.D.S., MIDA Reg. 3133 और डॉ. विजेंद्र D.H.। सूत्रों के अनुसार डॉ. विजेंद्र के नाम के आगे कोई B.D.S. या MDS डिग्री नहीं लिखी है, सिर्फ D.H. यानी डेंटल हाइजीनिस्ट लिखा है।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि बोर्ड पर RCT, डेंटल इम्प्लांट, फिक्स ऑर्थोडॉन्टिक्स, FPD, RPD जैसे हाई-टेक ट्रीटमेंट भी लिखे हैं। ये सभी काम सिर्फ रजिस्टर्ड B.D.S. या MDS डॉक्टर ही कर सकते हैं। आरोप है कि बिना डिग्री के ही मरीजों के दांत निकाले जा रहे हैं, नसों का इलाज किया जा रहा है और महंगे इम्प्लांट लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सस्ते इलाज के चक्कर में गरीब मरीज यहां फंस जाते हैं। बाद में इंफेक्शन और गलत इलाज की शिकायतें सामने आती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक इस क्लिनिक पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार बिना वैध डिग्री के दंत चिकित्सा करना कानूनी अपराध है। इसके बावजूद गोविंद नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ये क्लिनिक धड़ल्ले से चल रहा है।

आम जनता ने CMO मुरादाबाद से मांग की है कि तुरंत टीम भेजकर क्लिनिक की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को तत्काल सील किया जाए।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले