प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़प्राचार्य के सख्त अनुशासन से शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में शिक्षा व्यवस्था बनी मिसाल - डिलारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद - ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम - अटल युवा संवाद में उमड़ा जनसैलाब--- डॉ. विजय राय ने 12 नीट सफल छात्रों का किया सम्मान, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र - रेलवे पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स जुटाएगी ₹2,900 करोड़

ऐप्जा पत्रकार ने धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम

शहीदों को नमन करते हुए वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, July 27, 2026

पीलीभीत/कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा पत्रकार संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा के निर्देशानुसार चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पीलीभीत लखीमपुर के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आपको बताते चले यह कार्यक्रम संगठन के निर्देशानुसार गोला गोकर्णनाथ में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद गोला से वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर सभी पत्रकारों ने पहुंच कर माल्यार्पण किया तथा उनके त्याग बलिदान और शौर्य को प्रणाम किया तत्पश्चात सभी पत्रकार नगर पालिका में पहुंचे जहां पर सभी ने कारगिल युद्ध में शहीद सभी वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा उनके त्याग एवं बलिदान पराक्रम को नमन करते हुए यह संदेश दिया कि हमारा संगठन राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानता है।

और आगे भी मानता रहेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी के द्वारा की गई तो वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भागीदारी निभाई इस पूरी व्यवस्था में लखीमपुर जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला का विशेष योगदान रहा अनुराग सारथी के द्वारा सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक जुट रहने का आवाहन किया गया तथा पत्रकार हितों के लिए 24 घंटे खड़े रहने का आश्वासन दिया गया पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं यदि हमारे सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो हम किसी कीमत पर चुप नहीं बैठेंगे ।

ऐसे कड़े तेवरों में चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने सभा को संबोधित किया वहीं पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों से नगर पालिका परिषद गूंज उठा इस कार्यक्रम में कई पदाधिकारी द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया जिसमें जनपद पीलीभीत के जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार श्रीवास्तव एवं पूरनपुर तहसील अध्यक्ष रामनिवास कश्यप के द्वारा भी अपने विचारों को व्यक्त किया गया इस अवसर पर पीलीभीत जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना तहसील प्रभारी सबलू खान मोहम्मद हनीफ व संगठन के तमाम लोग उपस्थित रही

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले