पूरनपुर।विना परमीशन के अवैध खनन का उल्लंघन कर खेत से मिट्टी निकाल ली। शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाही कि मांग की है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उसकी व भाई रजविन्दर सिंह की भूमि खतौनी में दर्ज है।
15 और 16 जुलाई को दिन रात में गांव निवासी एक युवक ने जेसीबी मालिक कारज सिंह व एक अज्ञात ने मिलकर दो जेसीबी मशीनों के द्वारा उसकी तीन बीघा भूमि से बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से तीन चार फिट गहरी मिट्टी का खनन कर दर्जनों डंपरों में मिट्टी भरवा कर बिक्री कर दी। जिससे उसका खेत खराब हो गया।
जिससे पीड़ित का काफी आर्थिक नुकसान हो गया। आरोप है कि खनन विभाग के नियमों का उल्लंघन किया गया। मामले की शिकायत पीड़ित ने 21 जुलाई को जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे।



