Kanpur में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई Scorpio, तीन की मौत, 9 लोग घायल - 19 July की All-Party Meet: मानसून सत्र में 130वें Bill पर विपक्ष और सरकार में होगी आर-पार की जंग! - BJP राज्यसभा में बहुमत के करीब: West Bengal से मिली 3 सीटों की बढ़त, बदलेगी तस्वीर! - सिर्फ एक क्लिक और जिंदगी भर की कमाई गायब! - बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवटसाकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार।Kanpur में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई Scorpio, तीन की मौत, 9 लोग घायल - 19 July की All-Party Meet: मानसून सत्र में 130वें Bill पर विपक्ष और सरकार में होगी आर-पार की जंग! - BJP राज्यसभा में बहुमत के करीब: West Bengal से मिली 3 सीटों की बढ़त, बदलेगी तस्वीर! - सिर्फ एक क्लिक और जिंदगी भर की कमाई गायब! - बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर आरोपी हेमंत कुमार केंवटसाकिन परसदा खुर्द को किया गया गिरफ्तार।

मेची नदी में कथित डूबा 10 वर्षीय बालक अब भी लापता, आज फिर शुरू होगी एसडीआरएफ की तलाश

पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश ने कहा— प्रशासन और एसडीआरएफ के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास जारी, लगातार चल रहा रेस्क्यू अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 13, 2026

संवाददाता:- फरीद अहमद

ठाकुरगंज (किशनगंज)। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत उत्तर भोलमारा निवासी शमीम अख्तर के लगभग 10 वर्षीय पुत्र मस्तकीम रजा के कथित मेची नदी में डूबने के बाद से लापता होने का मामला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। बीते दिन एसडीआरएफ की टीम एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चे की तलाश के लिए घंटों तक सघन खोज अभियान चलाया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद से प्रशासन लगातार खोज अभियान में जुटा हुआ है। इस अभियान में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश भी सक्रिय रूप से प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर खोज अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की।

पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य कुमार गणेश ने बताया कि बीते दिन एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक नदी में खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि आज पुनः एसडीआरएफ की टीम मेची नदी में व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाएगी और बच्चे की तलाश जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों की निगाहें भी लगातार रेस्क्यू अभियान पर टिकी हुई हैं। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है जबकि प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पूरी गंभीरता के साथ अभियान में जुटी हुई है। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले