पूरनपुर।कोतवाली रोड से पंकज कालोनी को जाने वाले लिंक मार्ग की जर्जर अवस्था को देखते हुए ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह द्वारा मार्ग निर्माण की स्वीकृति देते हुए ग्रामवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने को तत्काल प्रभाव से इंटरलॉकिंग रोड का युद्ध स्तर पर निर्माण शुरू करा दिया गया।
कोतवाली रोड से पंकज कालोनी लिंक मार्ग के एक ओर ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात के क्षेत्र तथा दूसरी ओर ग्राम पंचायत नरायनपुर ज० पूरनपुर के क्षेत्र के मध्य काफी समय से जर्जर गड्डा युक्त मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह से मुलाकात कर आने जाने की समस्या से अवगत कराया गया जिसका संज्ञान लेते हुए ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह द्वारा दोनों ग्राम पंचायतों और नगर की पंकज कालोनी के नागरिकों को लाभ पहुंचाने को तत्काल मार्ग स्वीकृत कर इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है ।
उक्त मार्ग के निर्माण होने से लोगों में ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह की प्रशंसा की जा रही है जबकि अल्प समय में ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह द्वारा अपनी विकास खण्ड के सभी ग्रामों में प्राथमिकता के आधार में खड़ंजा इंटरलॉकिंग सीसी रोड नाले पुलियों विद्युत व्यवस्था सहित अन्य जनहित के कार्यों को सम्पन्न कराया गया है और क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा विकास खण्ड क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की जनता में सराहना की जा रही है।




