जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तारजिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना माधोंटांडा में की गई जनसुनवाई। ‌ - धर्म संसद में सामाजिक सरोकारों पर मंथन, राजू अग्रवाल समेत पदाधिकारियों ने रखे विचार - 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लखनऊ धर्म संसद, मथुरा जन्मभूमि से Gen-Z तक कई अहम प्रस्ताव - आर.एस.के. इंटर कॉलेज सिंभावली में तेरहवीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन - अपहृता को बरामद कर दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

51 दिन बाद ओडिशा से मिला लापता युवक, पुरुलिया जिला पुलिस ने परिवार से मिलवाया

51 दिनों से लापता एक व्यक्ति को ओडिशा से खोज निकालकर उसके परिवार से मिला दिया। इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

पश्चिम बंगाल पुरुलिया। ( रवि कारवा) पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थाना पुलिस ने 51 दिनों से लापता एक व्यक्ति को ओडिशा से खोज निकालकर उसके परिवार से मिला दिया। इस सफलता से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के मुताबिक, मधुसूदन कुमार (40), निवासी लालडीह (पुरुलिया), 21 मई 2026 को झारखंड के चांडिल रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद बाघमुंडी पुलिस ने लगातार उनकी तलाश शुरू की और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क बनाए रखा।

लगातार प्रयास और बेहतर समन्वय के चलते पुलिस ने 51 दिन बाद ओडिशा के ढेंकानाल जिले के काकनाहाड़ इलाके से मधुसूदन कुमार को सुरक्षित खोज लिया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया और पहचान की पुष्टि के बाद उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

पुरुलिया जिला पुलिस का कहना है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजकर उनके परिवारों से मिलाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में पुलिस लगातार काम कर रही है। पश्चिम बंगाल पुरुलिया से रवि कारवा की रिपोर्ट

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले