शिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानितशिव मंदिर की जमीन पर नामांतरण का आरोप, चाफ में ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुरू - घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी ‌ - सेवानिवृत्त पर प्रधान पाठक गजेंद्र पटेल को भावभीनी विदाई - हिम्मतपुर में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, डीएफओ ने ड्रोन से कराया जंगल का निरीक्षण - मातृशक्ति सम्मान के साथ रक्षाबंधन का तोहफा: महिलाओं को मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात, साड़ी व मिष्ठान देकर किया सम्मानित

500 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, पुरुलिया पुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल

पुरुलिया पुलिस के विशेष अभियान में 500 बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए, लोगों ने जताया आभार; जनविश्वास बढ़ाने के लिए अभियान रहेगा जारी।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

पश्चिम बंगाल पुरुलिया (रवि कारवा )
पुरुलिया पुलिस की पहल और पुलिस अधीक्षक, पुरुलिया के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल फोन वापसी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोन आवश्यक सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

इस विशेष अभियान के तहत कुल 500 बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुरुलिया जिला पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

पुरुलिया जिला पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, जनविश्वास को मजबूत करने और खोई हुई संपत्ति को उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
पुरुलिया से रवि कारवा की रिपोर्ट

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले