सलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारीसलोन विधायक अशोक कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता - राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा, किया हवन - मोबाइल दुकानदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, थाने में दी तहरीर - भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरा एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया - Kerala के Wayanad में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 1 की मौत, 7 लापता; रेस्क्यू जारी

राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बच्चों के भविष्य के साथ करता है खिलवाड़

प्राथमिक विद्यालय हमेशा रहता है सुर्खियों में आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, July 7, 2026

पीलीभीत। पूरनपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम राहुलनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षामित्र की कथित लगातार अनुपस्थिति के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित शिक्षक से औपचारिक स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पूरनपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विभिन्न समाचार पत्रों में “राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई ठप” तथा “प्रधानाध्यापक की लगातार गैरहाजिरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित” शीर्षक से प्रकाशित खबरों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्ध प्रकाश तथा शिक्षामित्र शीलारानी को बिना सूचना अनुपस्थित बताया गया है।


आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहने से न केवल विभागीय नियमों का उल्लंघन हुआ है, बल्कि इससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
इस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षक एवं शिक्षामित्र दो दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित कार्यालय में प्रस्तुत करें। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में उच्चाधिकारियों को सूचित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


मामले की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पीलीभीत को भी भेजी गई है।
अभी देखना यह है कि बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्य (शिक्षक) पर विभागीय अधिकारी कार्रवाई करते हैं या फिर यूं ही स्पष्टीकरण से ही काम चल जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले