सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त - बूढ़ी कनकई नदी में डूबा बच्चा : परिजन - जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत - नवयुग कन्या महाविद्यालय में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर भव्य योगाभ्यास आयोजित - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ आरेडिकासोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त - बूढ़ी कनकई नदी में डूबा बच्चा : परिजन - जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत - नवयुग कन्या महाविद्यालय में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर भव्य योगाभ्यास आयोजित - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ आरेडिका

नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर भव्य योगाभ्यास आयोजित

एनसीसी विंग और दर्शनशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से किया आयोजन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 21, 2026

लखनऊ।

नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग तथा दर्शन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज 20 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेट्स और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का हुआ अभ्यास

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढी (एनसीसी अधिकारी व विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र) ने किया। उन्होंने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को ग्रीवा व स्कन्ध चालन क्रियाओं से लेकर बैठकर, खड़े होकर, पेट के बल तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया। इसमें प्रमुख रूप से भुजंगासन, मकरासन, भद्रासन, वक्रासन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, वृक्षासन और पवनमुक्तासन शामिल रहे। इसके साथ ही भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और ध्यान का भी अभ्यास कराया गया।

जीवन में योग की प्रासंगिकता पर प्रकाश

मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढी ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अष्टांग मार्ग की साधना है। उन्होंने कहा कि नियमित यौगिक क्रियाएं हमें विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाती हैं तथा तनाव मुक्त और सहज जीवन जीने की राह दिखाती हैं।

गरिमामयी उपस्थिति एवं समापन

यह कार्यक्रम 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के कुशल दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। योगाभ्यास में कैडेट अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, दीप्ति, प्रियांशी, आस्था त्रिपाठी, प्रीति कुमारी, वर्तिका सक्सेना, निकिता सिंह, मुस्कान साहू, निधि, अलिशा, माही, रानी, अरुंधति, रजनी, अर्पिता, निष्ठा सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और छात्राएं सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम का आरंभ ‘संगच्छध्वं संवदध्वं’ के संकल्प के साथ हुआ और समापन ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:’ की प्रार्थना के साथ किया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले