वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइलवर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश - क्रॉम्पटन की वॉलस्माईल लाइटिंग से रोशनी में दिखेगा स्टाइल

नाले की खुदाई या मिट्टी का खेल? LDA ठेकेदारों पर मिट्टी चोरी का गंभीर आरोप

सरोजिनी नगर में नाले की खुदाई के दौरान मिट्टी शिफ्टिंग की आड़ में लाखों रुपये की मिट्टी बेचने का आरोप, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, June 20, 2026

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में नादरगंज से अनंत नगर को जोड़ने वाली सड़क के दोनों ओर एलडीए द्वारा नाले की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के दौरान निकाली गई मिट्टी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मिट्टी शिफ्टिंग की आड़ में बड़े पैमाने पर मिट्टी की चोरी की जा रही है।

आरोप है कि एलडीए के ठेकेदार कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कथित मिलीभगत से खुदाई में निकली मिट्टी को निजी स्थानों और गोदामों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय औपचारिकता के तौर पर कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी पास के मैदानों में डाली जाती है, जबकि रात के समय जेसीबी और डंपरों की मदद से बड़ी मात्रा में मिट्टी अन्य स्थानों पर भेजी जाती है।

मामले की पड़ताल के दौरान संबंधित अधिकारियों ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो इस पूरे मामले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तस्वीरों में रात के समय मिट्टी की ढुलाई होती दिखाई दे रही है, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले